बच्ची से दरिंदगी: खेत से चीखने की आ रही थी आवाज... पास जाकर देखा तो उड़े होश; परिजन ने पुलिस को दिया ये सबूत
डीएसपी अभिमन्यु ने कहा कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई की है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर कुछ सबूत जुटाए गए हैं। एक आरोपी को शुरुआत में ही हिरासत में ले लिया था, जो नाबालिग है उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तावडू उपमंडल के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को बुरी हालत में पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में नूंह महिला थाना पुलिस ने पीड़ित परिजन और बच्ची के बयान दर्ज करते हुए केस दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी को भी अभिरक्षा में ले लिया है। जिसे नाबालिग बताया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। देर तक घर न लौटने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 100 मीटर दूर एक बाजरे के खेत से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे, जहां गांव के ही एक नाबालिग लड़के को उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा।
आरोपी उन्हें देखकर मौके से भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
ग्रामीणों ने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें आरोपी बच्ची के साथ जाता दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज को मुख्य साक्ष्य मान रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
डीएसपी अभिमन्यु ने कहा कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई की है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर कुछ सबूत जुटाए गए हैं। एक आरोपी को शुरुआत में ही हिरासत में ले लिया था, जो नाबालिग है जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से बाल सुधार गृह में भेजने की तैयारी है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।