फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Uproar occurred at the funeral of cattle smuggler Shahid, alias Advani

नूंह: गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजनों ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Fri, 16 Oct 2026 02:18 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 16 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और पुलिस के साथ बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Uproar occurred at the funeral of cattle smuggler Shahid, alias Advani
शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते गुरुवार को थाना रोजका मेव क्षेत्र के भिरावटी के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार को लेकर गांव खरखड़ी में हंगामा हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और पुलिस के साथ बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले पोस्टमार्टम से पहले मेडिकल कॉलेज में भी धरना-प्रदर्शन हुआ था और पुलिस-प्रशासन के बीच गतिरोध बना था। अब शव लेने के बाद परिजनों का कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है और इसमें पुलिस के साथ बाहरी लोगों की भी भूमिका रही है। मृतक के भाई अज्जि और अन्य परिजनों ने ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और तावडू-सोहना रोड जाम करेंगे। 
विज्ञापन


चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तावडू-सोहना रोड पर भी पुलिस पहुंच गई है। प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर तावडू उपमंडल अधिकारी जितेंद्र गर्ग को भी मौके पर बुलाया गया है और कुछ ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे हैं। फिलहाल गांव में गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed