{"_id":"68bb411050611073890e1fc3","slug":"famous-doctor-missing-for-seven-days-suspicion-of-murder-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106107-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नामचीन डॉक्टर सात दिन से लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नामचीन डॉक्टर सात दिन से लापता, हत्या की आशंका
Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के गोयल नर्सिंग होम के संचालक और जाने-माने चिकित्सक डॉ. विनोद गोयल बीते सात दिनों से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर दी गई है और शव को ठिकाने लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की शाम से डॉक्टर घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर उनके भाई देवेंद्र गोयल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर तीन दिन पहले गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ।
देवेंद्र गोयल का आरोप है कि यह सिर्फ गुमशुदगी का मामला नहीं बल्कि हत्या है। वहीं पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से इंकार किया है।
घटना से शहर में दहशत और चिंता का माहौल है, लोग डॉक्टर की सलामती की दुआ कर रहे हैं।