फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Vandalism at an old Dargah in Aravalli treasure-hunting attempt alleged

दरगाह में छिपा है खजाना?: लालच में शरारती तत्वों ने पहाड़ी पर जाकर कर दी तोड़फोड़, गुस्से में गांववाले

Thu, 17 Sep 2026 05:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 05:08 PM IST
सार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दरगाह में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
Vandalism at an old Dargah in Aravalli treasure-hunting attempt alleged
खजाने के लालच में दरगाह में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हरियाणा के नूंह स्थित खंड के गांव खेड़ला से कुछ दूरी पर अरावली पर्वत क्षेत्र में स्थित एक पुरानी दरगाह में कथित तौर पर शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण रुकमुद्दीन खेड़ा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने दरगाह के अंदर बनी पुरानी संरचना को नुकसान पहुंचाकर वहां खजाना तलाशने की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन

काफी पुरानी है दरगाह
रुकमुद्दीन खेड़ा ने बताया कि अरावली की पहाड़ियों में स्थित यह दरगाह काफी पुरानी है और स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने दरगाह परिसर में तोड़फोड़ कर पुरानी संरचना को क्षतिग्रस्त किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, दरगाह में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं हैं और ना ही ऐसी कोई शिकायत मिली है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed