{"_id":"68bde8bd1f4afcb19805f9ea","slug":"electricians-are-working-without-safety-kit-risking-their-lives-every-day-nuh-news-c-25-1-mwt1001-106130-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: बिजली कर्मी बिना सुरक्षा किट के, रोज़ाना जान जोखिम में डालकर कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: बिजली कर्मी बिना सुरक्षा किट के, रोज़ाना जान जोखिम में डालकर कर रहे काम
Mon, 08 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
तावडू। बिजली विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है। बिजली खंभों पर चढ़ने वाले कर्मी रोजाना खतरे के बीच काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही। जरा सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती है, फिर भी विभाग आश्वासन देकर सुरक्षा की मांग को टाल देता है।
एएचपीसी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों लाल सिंह, मोहम्मद हासिम, मोहम्मद नय्यूम और नरेंद्र खजांची ने बताया कि कई बार एसडीओ को ज्ञापन देकर सेफ्टी किट की मांग की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। एक सेफ्टी किट में सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, चेन, प्लास, ग्लव्स, जूता, यूनिफार्म आदि उपकरण होते हैं, जो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।
जिले में तावडू, नूंह, नगीना, फिरोजपुर-झिरका और पुन्हाना सहित पांच सब डिवीज़न संचालित हैं। इनमें सरकारी लाइनमैन की कमी कय्कारण चलते अधिकांश काम हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत लगे कर्मियों से लिया जा रहा है। ये कर्मचारी जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं, जबकि विभाग सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दे रहा।