Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Applications for the Good Governance Award Scheme open until November 25

Nuh News: सुशासन पुरस्कार योजना के लिए 25 नवंबर तक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तर पर 51 हजार रुपये और जिला स्तर पर 31 हजार रुपये मिलेंगे
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा सरकार ने सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित कर्मचारियों को 51 हजार रुपये और जिला स्तर पर 31 हजार रुपये प्रति सदस्य नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि पात्र कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से या अधिकतम चार सदस्यों की टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पात्र कर्मचारी योजना का लाभ उठा सकेंगे। पुरस्कारों के लिए 1 जनवरी 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और प्रशासनिक सुधारों का मूल्यांकन होगा। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संबंधित कार्यालयाध्यक्ष
विज्ञापन

या विभागाध्यक्ष के जरिए भेजना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed