{"_id":"6a1ae2e155ebdaaf4b071bba","slug":"nsui-protests-against-osm-system-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138657-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनएसयूआई ने ओएसएम प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनएसयूआई ने ओएसएम प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग मूल्यांकन (ओएसएम) प्रणाली के खिलाफ शुक्रवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने बोर्ड के पटपड़गंज कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि ओएसएम मूल्यांकन प्रणाली में गंभीर खामियां हैं, जिसके कारण अनेक छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं। एनएसयूआई ने सीबीएसई से ओएसएम प्रणाली को तत्काल समाप्त करने, मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया लागू करने की मांग की। विनोद जाखड़ ने कहा कि सीबीएसई छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का प्रयोग नहीं कर सकता।