फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI president Akshay Lakra threatened to kill

एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा को जान से मारने की धमकी

Fri, 23 Aug 2019 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
NSUI president Akshay Lakra threatened to kill
demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में वीर सावरकर की मूर्ति पर कालिख पोतने और जूतों की माला पहनाने पर एनएसयूआई दिल्ली अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं।

विज्ञापन


अक्षय ने इस संबंध में एबीवीपी और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए नई दिल्ली जिला डीसीपी ऑफिस में शिकायत दी है। अक्षय ने 11 फोन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि इनसे उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। अक्षय ने कहा उन्हें कुछ होता है तो एबीवीपी सदस्य इसके जिम्मेदार होंगे। उधर, इन आरोपों पर एबीवीपी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


चूंकि डूसू चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की तैयारी शुरू हो गई है, ऐसे में दोनों संगठनों में एक-दूसरे को घेरने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एबीवीपी ने जूतों की माला पहनाने और कालिख पोतने को वीर सावरकर का अपमान बताया है। इसे घृणित करार देते हुए कहा कि राजनीतिक हितों के लिए इस तरह का कृत्य कांग्रेस की स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सोच को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी का कहना है कि एनएसयूआई की इस सोच और कृत्य को छात्रों के बीच लेकर जाएंगे। प्रशासन से मूर्ति का अपमान करने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतिमा को ढकने की तैयारी 
सूत्र बताते हैं कि प्रशासन प्रतिमा हटाने की बजाए फिलहाल उसे पर्दे से ढकने की तैयारी कर रहा है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए राजस्थान से एक कारीगर आया था। जिस कारीगर ने उसे स्थापित किया था उसे ही बुलाकर प्रतिमा हटवाने पर भी विचार हो रहा है, जिससे कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त न हो। 


दरअसल आशंका है कि हटाते समय प्रतिमा क्षतिग्रस्त होती है तो विवाद बढ़ सकता है। प्रशासन ऐसी स्थिति से बचना चाहता है। इस मामले में चुप्पी के कारण प्रशासन की पहले ही बहुत किरकिरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed