फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSUI celebrated Rakshabandhan with Sakhi

Delhi NCR News: एनएसयूआई ने सखी के साथ मनाया रक्षाबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली(संवाद)। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महिला महाविद्यालयों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सखी पहल के तहत रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान संगठन की महिला सदस्यों ने छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कई छात्राओं ने भी संगठन की महिला सदस्यों को राखी बांधी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पर्व है। सखी के माध्यम से छात्राओं को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन हमेशा साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि राखी केवल धागा नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक परिसर बनाने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed