{"_id":"9c3f0c9cd52e3f9df1d874e0e80e5c7e","slug":"npcil-officer-runs-car-after-drunk-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीसीएल के अधिकारी को नशा पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीसीएल के अधिकारी को नशा पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर शराब पीकर कार चलाना एनपीसीएल कंपनी के एक अधिकारी को महंगा पड़ गया। परीचौक चौकी के पास कार में टक्कर मारी तो पुलिस वालों ने उनकी धुनाई कर दी। हालांकि किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
नोएडा पावर कंपनी के एक अधिकारी नोएडा में एक पार्टी में शामिल होकर ग्रेनो वापस लौट रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था।
आरोप है कि उन्होंने शराब पी रखी थी। परीचौक के पास अचानक एक बस ने ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार बस में टकरा गई पीछे से आ रही एक सेंट्रो कार भी उनकी कार में जा लगी।
विज्ञापन
शराब के नशे में चूर अधिकारी ने कार से उतरकर आल्टो सवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर शराबा हुआ तो एक सिपाही आया और उसने देखा कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
जबकि पिटने वाला व्यक्ति गलती मान रहा था लेकिन अधिकारी पीटे जा रहा था। उसी समय एक सिपाही ने आकर एनपीसीएल के अधिकारी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की पिटाई के बाद अधिकारी चुपचाप कार में सवार होकर रवाना हो गया।