{"_id":"570e3b204f1c1ba2444a6aec","slug":"now-your-thumb-impression-is-your-life-proof","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जीवित होने का प्रमाण देगा थंब इंप्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जीवित होने का प्रमाण देगा थंब इंप्रेशन
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
अंगूठे का निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में पेंशन वितरण में गड़बड़झाला रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पेंशनधारकों को जीवित होने का प्रमाण अब थंब इंप्रेशन के माध्यम से देना होगा।
विज्ञापन
हले रिटायर सरकारी कर्मचारियों को साल में एक बार व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति दर्ज करानी होती थी। इसमें हेरफेर की काफी संभावनाएं होती थीं, लेकिन नए नियम के तहत बैंकों में वेब एंट्री सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें पेंशनधारकों के लिए थंब इंप्रेशन का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की इस योऱ्जना को अंजाम देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले पेंशनधारकों के खाते आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन
जिनके खाते आधार से लिंक हैं उन्हें बैंक जाकर मशीन पर अंगूठे का निशान देना होगा। साल में एक बार उनके अंगूठे का निशान लिया जाएगा। इसके चलते उन्हें हर साल जीवित होने का प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। बैंकों में भी यह योजना जल्द ही शुरू की जाएगी।
थंब इंप्रेशन व्यवस्था में पेंशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पेंशन जमा होते ही पेंशनर के मोबाइल पर एसएमएस भी आएगा। अगर किसी की पेंशन फरीदाबाद से निकलती है और वो दिल्ली में रहता है तो उसे फरीदाबाद आने की जरूरत नहीं है वो अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर थंब इंप्रेशन देकर अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र दे सकता है। एसडीएम महावीर प्रसाद ने बताया कि कई राज्यों में यह स्कीम चल रही है। यहां भी जल्द शुरुआत होगी।