फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now you will not be disturbed for DL.

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप नहीं होंगे परेशान

Thu, 28 May 2015 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Now you will not be disturbed for DL.

साइबर सिटी में रहने वालों को अब  ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए धक्के खाने व लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन जल्द ही उनके लिए एक और काउंटर का निर्माण कर रहा है। जिसमें उन्हें पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर कूपन सिस्टम से नंबर मिलेगा।  साइबर सिटी में रहने वालों को ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने के दौरान बहुत धक्के खाने पड़ते हैं।

सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक लाइन में खड़ा हो कर गुजारना पड़ता है। उस पर भी यह डर बना रहता है कि दोपहर तक उसका लाईसेंस बनाने की प्रकिया खत्म हो पायेगी अथवा नहीं।
विज्ञापन

जल्द मिलेगी सुविधा

Now you will not be disturbed for DL.

मुख्यमंत्री के ओसडी जवाहर यादव के ओर से सिंगल विंडो के हुए निरीक्षण व जनता के धक्का खाने की प्रकिया को देखने के बाद लिए गए निर्णय के चलते दो माह के भीतर नयी प्रक्रिया शुरु की जानी है।

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री विडों पर मिली शिकायत के बाद वह इसका निरीक्षण कर चुके हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन के लोगों के साथ हुई बैठक में इसका हल निकालने पर चर्चा हो चुकी है।

ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान लोगों को आने वाली परेशानी को हल करने के लिए जल्द ही नए हाल के बान जाने के बाद इस प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। नयी प्रक्रिया में जनता को काफी सुविधा देने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed