फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now you will find very cheap prices flat in Noida-Greator noida

खुशखबरी: नोएडा में बहुत सस्ते दामों में मिलेंगे फ्लैट

Sun, 13 Sep 2015 03:35 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
now you will find very cheap prices flat in Noida-Greator noida

आने वाले दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सस्ते फ्लैट बनेंगे। समाजवादी आवास योजना के तहत बिल्डर ये फ्लैट बनाएंगे। इसके लिए बिल्डरों को अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने शुक्रवार को क्रेडाई के दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने 18 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक से पहले क्रेडाई से प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन


उन्होंने इसी बोर्ड से मंजूरी देने का आश्वासन भी दिया। चेयरमैन ने कहा कि कमजोर वर्ग को आवास देने की जिम्मेदारी सिर्फ प्राधिकरण पर नहीं होनी चाहिए, बल्कि रियल एस्टेट कारोबारी भी कमजोर वर्ग को घर उपलब्ध कराएं। इससे एक तो कमजोर वर्ग को अच्छी जगह घर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो समय से पजेशन नहीं देंगे उन्हें भरनी होगी पेनाल्टी

now you will find very cheap prices flat in Noida-Greator noida

साथ ही, शहर से झुग्गी प्रथा भी खत्म होगी। इस काम में सहयोग करने वाले बिल्डरों को अतिरिक्त एफएआर और ज्यादा जनसंख्या घनत्व जैसी छूट दी जा सकती है।


उन्होंने इन फ्लैटों की कीमत एरिया के हिसाब से 10, 12, 15 व 20 लाख रुपये तक रखे जाने का सुझाव दिया। क्रेडाई के एनसीआर अध्यक्ष मनोज गौड़ व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दीपक कपूर ने बोर्ड बैठक से पहले ही यह प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही।

आवास विकास प्राधिकरणों में यह व्यवस्था पहले से लागू है, लेकिन औद्योगिक प्राधिकरणों में इसकी अब शुरुआत होगी। एक सवाल के जवाब में चेयरमैन ने कहा कि जो बिल्डर समय से पजेशन नहीं देंगे, उनसे खरीदारों को नियमानुसार पेनाल्टी दिलवाई जाएगी।

दो महीने में सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो का निर्माण दिखेगा

now you will find very cheap prices flat in Noida-Greator noida

मनोज गौड़ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो शीघ्र ले जाने और मूलभूत संसाधनों को विकसित करने की मांग की, जिस पर चेयरमैन ने शीघ्रता लाने की बात कही।


ग्रेनो वेस्ट में अतिरिक्त थाना खोलने और नोएडा फेज तीन के सेक्टरों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जोनल ऑफिस खोलने की भी बात भी कही गई। चेयरमैन ने कहा कि सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो का निर्माण भी अगले दो माह में मौके पर दिखने लगेगा।

चेयरमैन ने क्रेडाई के खुद के दफ्तर के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा, एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी सिटी दिनेश यादव, एडीएम केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हर सड़क का होगा नाम

now you will find very cheap prices flat in Noida-Greator noida

शहर की सड़कों का जल्द ही नामकरण किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन ने बताया कि इसी बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। इससे लोगों को सेक्टर के अंदर भी किसी पते तक पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।


फिलहाल, सड़कों की कोई पहचान नहीं है। क्रेडाई ने सेक्टर-63 के एच-85 के दूसरे तल दफ्तर खोला है। इसमें ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देकर इस काबिल बनाया जाएगा कि वे बिल्डर साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को प्रशिक्षण दे सकें और हुनरमंद बना सकें।

फ्लैट खरीदार भी इस दफ्तर में फरियाद लेकर आ सकेंगे। अभी तक कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां खरीदार एकजुट होकर बात कह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed