फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now you have wrote aadhar no on every application

हर आवेदन पत्र पर लिखना होगा आधार-मोबाइल नंबर

Mon, 04 May 2015 02:36 AM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाल, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाल, फरीदाबाद Updated Mon, 04 May 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
now you have wrote aadhar no on every application

नगर निगम हो या शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी हो या फिर बोर्ड अब सभी विभागों के आवेदन पत्रों में आधार और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी होगा। राज्य के मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर नगर निगम, बिजली, शिक्षा विभाग, बोर्ड, यूनिवर्सिटी व अन्य विभागों के प्रमुखों से कहा है कि वे अपने विभाग के हर आवेदन पत्र में आधार कार्ड व मोबाइल नंबर का कॉलम बनाएं। इन दोनों कॉलम को भरना अनिवार्य होगा। उनका दावा है कि इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


वोटर कार्ड, पेंशन से लेकर बैंक अकाउंट और ईपीएफ तक को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने हर व्यक्ति को सरकारी लाभ देने के लिए आधार कार्ड को अब अनिवार्य कर दिया है। बगैर आधार नंबर के कोई भी सरकारी विभाग किसी प्रकार का लाभ देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी विभागों के मुखिया और जिला उपायुक्त को पत्र भेजा है, जिसमें आवेदन पत्रों में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का अलग से कॉलम जोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जल्द ही नगर निगम के पानी कनेक्शन, पेंशन, हाउस टैक्स फॉर्म, बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य विभाग के एडमिट फॉर्म, स्कूलों के प्रवेश फॉर्म, पुलिस सत्यापन फॉर्म, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड के फार्म सहित अन्य सभी आवेदन पत्र पर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर का कॉलम जुड़ा हुआ नजर आएगा। राज्य सरकार का कहना है कि इससे अगर किसी भी विभाग की कोई योजना आधार कार्ड से जुड़ती है तो लोगों को सीधे ही उस योजना का लाभ मिल पाएगा।


कोर्ट सख्त कार्रवाई की दे चुका है चेतावनी
आधार कार्ड की अनिवार्यता के एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को सरकारी अधिकारियों को चेताया था कि किसी भी सरकारी सुविधा या फायदे के लिए नागरिकों पर आधार कार्ड का दबाव न डाला जाए। अदालत ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी ऐसा करता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि वह सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करें कि वे 23 सितंबर 2013 के अंतरिम आदेश का पालन करें। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लोगों को आधार नंबर देने पर बाध्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed