अन्ना ने मोदी सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2011 के बाद 2015 में दिल्ली में फिर अन्ना का आंदोलन हो सकता है, इस आंदोलन में बस फर्क होगा तो चेहरों का। जनलोकपाल के लिए आंदोलन करने वाले अन्ना ने एक बार फिर केन्द्र सरकार को भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
अन्ना के मुताबिक मोदी ने सिर्फ वोट के लिए अच्छे दिनों का वादा किया है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं है। अन्ना कहते हैं कि मैने मोदी की चिट्ठी लिखी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो फिर से आंदोलन में उतरेंगे।
टीम के सवाल पर अन्ना वोले एकला चलो रे। उन्होंने कहा कि कभी मैने टीम नहीं बनाई मै अकेले चला था, लोग आते गए कारवां बनता गया। अब किरन केजरीवाल ना सही बल्कि उसकी जगह नए चेहरे होंगे।
कोई भी मुख्यमंत्री हो वो आंदोलन की ही देन है
अन्ना ने केन्द्र सरकार पर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरकार किसी भी तरह से भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। लोकपाल कब लागू होगा इसका कोई अता पता नहीं है। वहीं बीजेपी के नेता कहते हैं कि कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से बिल लागू नहीं हो पा रहा है।
अन्ना ने ये भी कहा कि मोदी की कथनी और करनी में फर्क है। अन्ना एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में अपनी बात रख रहे थे। केजरीवाल और किरन के नाम पर अन्ना बोले कोई भी मुख्यमंत्री बने आंदोलन की ही देन है।
इसके अलावा अन्ना किरन-केजरीवाल को साथ लेकर चलने से नकार रहे हैं। अन्ना ने कहा कि आंदोलन फिर खड़ा होगा। दिल्ली में लोगों को लगता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होना चाहिए। लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में फिर से आंदोलन हो सकता है।