{"_id":"19e7937b28689ec51a41efc53cf530f0","slug":"now-without-electronic-meter-not-run-auto-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इलेक्ट्रॉनिक मीटर के बिना नहीं चलेंगे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इलेक्ट्रॉनिक मीटर के बिना नहीं चलेंगे ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर में मीटर प्रणाली लागू हो गई है। एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) के आदेश पर ऑटो में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीटर के बिना ऑटो को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। एसटीए का आदेश बुधवार को नोएडा पहुंचने के साथ ही फिटनेस की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन
देर से ही सही लेकिन परिवहन विभाग की नींद आखिर टूट ही गई है। यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रख एसटीए ने प्रत्येक ऑटो में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे संबंधित आदेश बुधवार को नोएडा के एआरटीओ पहुंच गए। जिसके बाद फिटनेस के लिए आने वाले थ्री-सीटर ऑटो को प्रमाणपत्र जारी करने का काम रोक दिया गया है। सर्टिफाइड मीटर लगे ऑटो को ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर थ्री-सीटर ऑटो की संख्या करीब पांच हजार बताई जाती है। ऐसे में इन ऑटो में मीटर लगने के बाद यात्रियों को किराये के लिए माथापच्ची नहीं करनी होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो संभागीय निरीक्षक (प्राविधिकी) और फिटनेस प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि बिना इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे किसी भी ऑटो को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी न हो। विभाग के प्रवर्तन दल बिना मीटर लगे ऑटो पकड़ते हैं और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किराये को लेकर असमंजस
परिवहन विभाग ने ऑटो में मीटर लगाने का नियम तो लागू कर दिया है, लेकिन किराये को लेकर असमंजस अभी जारी है। नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ में ऑटो का किराया क्या होगा। इसका फैसला अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना जताई जा रही है। नोएडा में दिल्ली की तर्ज पर किराया तय करने पर विचार चल रहा है।
वापस लौटाए 24 ऑटो
नोएडा के परिवहन कार्यालय में बुधवार को फिटनेस के लिए आए ऑटो वापस लौटा दिए गए। एसटीए के आदेश का हवाला देते हुए ऑटो मालिकों को मीटर लगाने की हिदायत फिटनेस शाखा की तरफ से दी गई। हालांकि, शाम तक चार ऑटो मालिक दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाकर ले भी आए।