फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now will Also find bicycle riders helmet.

अब साइकिल सवारों को भी लगाना होगा हेलमेट

Sat, 11 Oct 2014 08:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Oct 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
now will Also find bicycle riders helmet.

अब हाईवे किनारे चलने वाले साइकिल सवारों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर इनका भी नगद चालान काटा जाएगा। परिवहन विभाग जनवरी से लागू होने वाले रोड सेफ्टी एक्ट में इसे शामिल करने जा रहा है।

विज्ञापन


सड़कों पर मस्ती से साइकिल-रिक्शा लहराकर चलने वालों को अब सावधान होना होगा। जल्द ही इनके लिए नियमावली लागू होने जा रही है। सड़कों पर सबसे ज्यादा असुरक्षित साइकिल रिक्शा चालक ही हैं।
विज्ञापन


एक ओर साइकिल सवार जहां सबसे ज्यादा हादसों के शिकार होते हैं, वहीं पर इनकी मनमानी के कारण भी कई हादसे होते हैं। विभागीय रिकार्ड के अनुसार साइकिल एक्सीडेंट में 80 फीसदी मौत का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर व्हीकल एक्ट में इनके लिए कोई नियम नहीं है। परिवहन विभाग जनवरी से सड़क सुरक्षा कानून ला रहा है। इसमें साइकिल, रिक्शा को दो पहिया वाहन की श्रेणी में शामिल करने की तैयारी है।

इसके लिए सभी जिलों से रिकार्ड मांगा गया है। इसके बाद साइकिल-रिक्शा चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। सड़क किनारे की अपने लेन में चलना होगा और सिग्नल का पालन करना होगा।


ऐसा न करने पर इनका नगद चालान काटा जाएगा। नगद जमा न कराने पर इनके साइकिल-रिक्शा को जब्त कर लिया जाएगा। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एमवी एक्ट काफी पुराना है। इसको समय में अनुसार परिवर्तित करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed