फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now till December 7, can submit bills

अब 7 दिसंबर तक जमा करा सकते हैं बिजली के बिल

Sun, 29 Nov 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Now till December 7, can submit bills

खेड़ी कलां सब डिवीजन के उपभोक्ता अब 7 दिसंबर तक बिना किसी लेट फीस के अपने बिजली के बिल जमा करा सकते हैं। विभाग ने सब डिवीजन के उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिल जमा करने की तारीख बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पहले यह तारीख 26 नवंबर थी। सब डिवीजन के सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि  उनके पास निर्धारित समय पर बिजली के बिल ही नहीं पहुंचे।

उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सब डिवीजन के एसडीओ ने क्षेत्र के अलग-अलग एरिया के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने की आखिरी तारीख को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया हैं।
विज्ञापन


सब डिवीजन के एतमादपुर व मवई इलाके के लोगों के लिए बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 26 नवंबर थी। इसे बढ़ाकर अब एक दिसंबर तक कर दिया गया है।

इसके अलावा भारत कॉलोनी व इंद्रा कॉम्पलेक्स के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने लिए आखिरी तारीख को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इन क्षेत्र में करीब आठ हजार उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ पंकज पंवार के मुताबिक खेड़ी कलां सब डिवीजन खेड़ी कलां सब डिवीजन के उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा कराने की 26 नवंबर से बढ़ाकर 7 दिसंबर कर दी है।

डिवीजन में कुछ उपभोक्ताओं के पास सॉफ्टवेयर की कमी के कारण समय से बिल नहीं पहुंचे थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed