फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they was precious officers of delhi

'वो दिल्ली सरकार के अनमोल अधिकारी थे'

Thu, 30 Jul 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jul 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
they was precious officers of delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या यही संघात्मक व्यवस्था है, जिसमें एक चुनी हुई सरकार से बिना पूछे ऐसा किया जाता है। जिन दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है वह दिल्ली सरकार के अनमोल अधिकारी थे।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक आदेश जारी कर दिल्ली के वैट कमिश्नर विजय कुमार का तबादला लक्ष्यद्वीप कर दिया है। इस आदेश पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 ट्वीट किया है कि अब तो हद हो गई। केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के दो काबिल अधिकारी वैट कमिश्नर और शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंगला को बिना पूछे तबादला कर दिया। क्या यही सहयोगात्मक संघात्मक व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यही है संघात्मक व्यवस्था'

they was precious officers of delhi

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली सरकार के सात आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर गृह मंत्रालय ने दिल्ली से बाहर किया था।

इसमें पर्यावरण सचिव संजीव कुमार को मिजोरम, खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त संजीव खिरवार को अंडमान निकोबार, शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंगला व एमसीडी में तैनात पदमा जयसवाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात बीआर सिंह को गोवा, सीईओ दफ्तर में तैनात नेहा बंसल को अंडमान निकोबार और लाल थंगुपिया सैलो का स्थानांतरण मिजोरम किया गया था।

17 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली में पोस्टिंग करने का भी आदेश जारी हुआ था। इसी कड़ी में अब वैट कमिश्नर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed