{"_id":"5966fe8c4f1c1bab7b8b4c70","slug":"now-the-google-will-show-you-nearest-public-toilets-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में गूगल बताएगा शौचालयों का पता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में गूगल बताएगा शौचालयों का पता
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Public Toilets
- फोटो : Scroll.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अब शौचालयों के बारे में ना तो किसी से पूछना पड़ेगा और ना ही उसे ढूंढने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अब अपने फोन में सिर्फ गूगल का उपयोग करना होगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली एवं एनसीआर को साफ सुंदर रखने की अपनी मुहिम के तहत बुधवार को यह योजना रफी मार्ग स्थित एनडीएमसी के स्मार्ट शौचालय पर शुरू की। इस योजना के तहत दिल्ली व एनसीआर के शौचालयों को गूगल आधारित मानचित्र पर खोजने के लिए एक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मंत्रालय ने अभियान के तहत नगर निकायों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थित सभी शौचालयों को शामिल किया है। जनता इसे प्रयोग करने के बाद अपनी राय फीडबैक विकल्प पर दर्ज करा सकेगी।
इस अवसर पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने बताया कि गूगल आधारित निकटतम शौचालय खोजने के इस अभियान की शुरूआत पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हो चुकी थी, जिसमें अब तक पांच हजार से अधिक शौचालय गूगल मानचित्र पर अंकित हो चुके है। ये सभी शौचालय दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शौचालयों के बारे में दी गई प्रतिक्रियाओं और सुझावों पर उपहार भी दिए जाएंगे। जनता की सभी प्रतिक्रियाओं और सुझावों पर 15 से 21 अगस्त के बीच एक श्वेतपत्र और कार्रवाई प्रतिवेदन भी प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से 11 अगस्त तक यह अभियान एक माह तक चलेगा। अभियान के अंत में सबसे साफ-स्वच्छ शौचालय को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार भी मौजदू थे।