फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now the DM-SSP prevent theft

हर महीने हो रही है 10 हजार करोड़ की बिजली चोरी

Sat, 04 Oct 2014 06:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Oct 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
 Now the DM-SSP prevent theft

सूबे में हर महीने हो रही है 10 हजार करोड़ से ज्यादा की बिजली चोरी हो रही है। शासन ने बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी डीएम-एसएसपी को सौंप दी है। 

विज्ञापन


चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद अब सात अक्तूबर से बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी से पावर कारपोरेशन की हालत खस्ता है। कारपोरेशन अफसर बिजली चोरी पकड़ पाने में ज्यादा कारगर नहीं हो पा रहे हैं।

बिजली चोरी पकड़ने के दौरान और उसके बाद में कारपोरेशन अफसरों को विरोध का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए अब पुलिस-प्रशासनिक अफसर बिजली चोरी रोकने के अभियान की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


चीफ सेक्रेट्री आलोक रंजन इसके आदेश दिए हैं। डीएम-एसएसपी से वीडियो कांफ्रेंस में चीफ सेक्रेटरी ने इनके नेतृत्व में बिजली चोरी अभियान चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन की टीमें अब इन अधिकारियों के निर्देशन में ही कार्रवाई करेंगी। इसके लिए सात अक्तूबर से अभियान शुरू किया जाएगा।

बिजली चोरी को 52 फीसदी से कम करके 15 फीसदी पर लाना है लक्ष्य
पावर कारपोरेशन रिकार्ड के अनुसार सूबे में हर महीने 10 हजार करोड़ की बिजली चोरी हो रही है। कुल 20 हजार करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हो रहा है, इसको अक्तूबर से दिसंबर तक बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपये करना प्रस्तावित है।

सूबे में औसतन 52 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। इसको 15 फीसदी पर लाने का लक्ष्य है। अब एक-एक ट्रांसफार्मर को चिंहित कर उससे सप्लाई लेने वालों के कनेक्शनों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed