फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   now rti fees is 10 rupees

50 रुपए नहीं अब दस रुपये लगेगा आरटीआई शुल्क

Mon, 11 Apr 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
now rti fees is 10 rupees
आरटीआई

जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत कोई सूचना लेने के लिए 50 रुपये का पोस्टल आर्डर नहीं लगाना पड़ेगा। दस रुपये के पोस्टल आर्डर में ही सभी सूचनाएं मिल जाएंगी।

विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले का आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने स्वागत किया है और कहा है कि अब आयोग शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की छूट देकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करे।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2009 में संशोधन कर दिया है।  यह नियम अब हरियाणा सूचना का अधिकार संशोधन अधिनियम  2016 कहलाएगा। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना का अधिकार 2005 की धारा 6 उपधारा एक के तहत सूचना हासिल करने के लिये अब फीस के रूप में 50 रुपये के बदले 10 रुपये देने होंगे। इसके साथ अब शिकायतकर्ता को केवल 500 शब्दों में ही अपनी सूचना लेनी होगी।

 

यदि 500 शब्दों से ज्यादा शब्दों में कोई आवेदन होगी तो भी उसे खारिज नहीं किया जाएगा। आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. ब्रहदत्त ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।


 

उन्होंने कहा कि  एसोसिएशन चार साल  से सरकार से यह मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि सूचना आयोग शिकायतकर्ता को आयोग में निजी तौर पर उपस्थित होने की छूट भी दे, और हर जिले में वीडियो कॉफ्रेंसिंग से सुनवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed