फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now postman system ends in gurgaon

अब डाकिया नहीं पहुंचाएगा सामान, जानें कैसे होगी डिलीवरी

Sat, 10 Oct 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 10 Oct 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
now postman system ends in gurgaon

डाकिया अब साइकिलों पर पार्सल लेकर नहीं आएगा। अब डिलीवरी ब्वॉय घरों तक चिट्ठी पहुंचाएगा। शहर में शुक्रवार से मैकेनाइज्ड डिलीवरी सिस्टम शुरू किया गया है।

विज्ञापन


ई-कॉमर्स से मिल रही टक्कर के बाद अब गुड़गांव में फ्लिपकार्ट, स्नैपडील सरीखे ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा गया सामान भी पोस्ट ऑफिस के डिलीवरी ब्वॉय घरों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


गुड़गांव के पोस्ट मास्टर जनरल उमेश वर्मा ने विश्व डाक दिवस के मौके पर इसकी औपचारिक शुरुआत उद्योग विहार स्थित इंडिया पोस्ट कांप्लेक्स में की। इसी महीने फरीदाबाद में भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्सलों की डिलीवरी में लगाए जाने वाले 16 वाहनों में 11 वाहन की शुरुआत शुक्रवार को की गई। डाक विभाग का दावा है कि पार्सल जिस दिन गुड़गांव में पहुंचेगा, उसी दिन उसकी डिलीवरी संबंधित व्यक्ति को कर दी जाएगी।

इन वाहनों को जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए गुड़गांव शहर, गलेरिया मार्केट डीएलएफ, सेक्टर-14, सेक्टर-45, सेक्टर-56 तथा साउथ सिटी सहित गुड़गांव के 06 क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

पार्सल की डिलीवरी होते ही भेजने वाले व्यक्ति को इस बारे में मोबाइल पर एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। इस सुविधा के लिए पार्सल भेजने वाले व्यक्ति से दस रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे।

delivery boy
19 अक्तूबर से शुरू होगी कोर बैंकिंग
गुड़गांव के पोस्ट मास्टर जनरल उमेश वर्मा ने बताया कि गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित इंडिया पोस्ट कॉम्पलेक्स (आईसी डूंडाहेड़ा) 19 अक्तूबर से कोर बैंकिंग नेटवर्क में आ जाएगा। पूरे देश में कोर बैंकिंग वाले डाक घर से व्यक्ति धन राशि निकलवा पाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर का दिन बचत बैंक दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दौरान फरीदाबाद और गुड़गांव जिलों में 25 हजार खाते खोलने का लक्ष्य है। इसमें सुकन्या समृद्धि योजना के खाते भी शामिल होंगे। इसके लिए डाक विभाग द्वारा विशेष मेले लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed