फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Police have to be Given information about case to the Victim

पीड़ितों को थाने बुलाकर देंगे मुकदमे की जानकारी

Fri, 26 Apr 2019 10:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Now Police have to be Given information about case to the Victim
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)

पीड़ितों को अब पुलिस थाने के चक्कर काटने नहीं पडे़ंगे। जिले के थानों में वादी दिवस लगाना शुरू कर दिया गया है। इसमें मुकदमों से संबंधित प्रगति पर चर्चा होगी। पीड़ित के साथ विवेचक भी होंगे और उन्हें बुलाकर बात कराने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कुछ दिनों से पुराने मुकदमों की सुनवाई को लेकर कुछ फरियादी मिले तो उनकी समस्या दूर करने के लिए वादी दिवस योजना पर विचार किया गया।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ शुक्रवार को सूरजपुर थाने से किया गया है। हर बुधवार को नोएडा में व शुक्रवार को देहात क्षेत्र ग्रेनो में किसी भी एक थाने में वादी दिवस आयोजित किया जाएगा। इसे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्याएं होंगी वादी दिवस में दूर

- हत्या, लूट स्नैचिंग, कैश लूट, ज्वैलरी, वाहन लूट के अलावा चोरी
- जनता द्वारा थानों पर भेजे जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्र
- अपहरण से संबंधित सभी तरह के मामले और बरामदी की समीक्षा
- महिला संबंधित अपराधों की विवेचना जो 3 माह से अधिक समय से लंबित
- मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी देना आदि तीन माह से लंबित मामलों की समीक्षा
- धोखाधड़ी के सभी तरह के अपराध जो 3 माह से अधिक समय से लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed