{"_id":"5bf74a2fbdec22413f5d96f9","slug":"now-passports-will-be-made-in-aligarh-and-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय की सौगातः अब अलीगढ़ और बुलंदशहर में भी बनेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्रालय की सौगातः अब अलीगढ़ और बुलंदशहर में भी बनेंगे पासपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने की चाह में गाजियाबाद के चक्कर काटने वाले अलीगढ़ और बुलंदशहर के लोगों के लिए विदेश मंत्रालय ने सौगात दी है। पासपोर्ट विभाग ने दोनों जनपदों के डाक विभाग में नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन
28 नवंबर को अलीगढ़ के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सेवा शुरू होगी। स्थानीय सांसद सतीश कुमार गौतम इसका उद्घाटन करेंगे। 29 नवंबर को बुलंदशहर के मुख्य डाकघर पर सांसद भोला सिंह इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो पहले दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र में 20 अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। अन्य वर्किंग डे में डाकघर में 50 अपॉइंटमेंट तय होंगे। दोनों केंद्रों के शुरू हो जाने के बाद लाखों स्थानीय लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन