फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now open satellite image pole of tax scams

अब सेटेलाइट इमेज खोलेगी टैक्स घोटालों की पोल

Tue, 22 Jul 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Now open satellite image pole of tax scams

अब सेटेलाइट इमेज नगर निगम के टैक्स घपलों की पोल खोलेगी। नगर निगम में दर्ज संपत्तियों के रिकार्ड का मिलान सेटेलाइट इमेज के डाटा से किया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में किसी प्रापर्टी का क्षेत्रफल कम दर्शाया गया होगा तो वह पकड़ में आ जाएगा। इस हाईटेक तकनीक से घपलों पर तो रोक लगेगी ही शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निगम के टैक्स विभाग के कई घोटाले सामने आ चुके हैं। कविनगर जोन में एक बिल्डिंग का क्षेत्रफल कम दर्शाकर हाउस टैक्स कम लिए जाने का मामला भी सामने आ चुका है। मैनुअल व्यवस्था में कमान निगम कर्मचारियों के हाथ में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितना चाहे उतना क्षेत्रफल दर्शाकर टैक्स निर्धारण कर दिया जाता है। क्षेत्रफल कम दर्शाने के ज्यादातर मामले कामर्शियल बिल्डिंगों में सामने आए हैं। लेकिन अब नगर निगम सेटेलाइट इमेज के जरिए बिल्डिंग्स के क्षेत्रफल का ब्योरा तैयार करा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक सेटेलाइट इमेज के जरिए पैमाइश में खेल किया गया तो पकड़ में आ जाएगा। पूर्व में दर्ज किए गए बिल्डिंग का ब्योरा का मिलान किया गया तो पुराने मामले भी सामने आ जाएंगे।

सेटेलाइट इमेज के आधार पर बिल्डिंग पर टैक्स लगाया जाएगा। इस नई व्यवस्था से निगम में इंस्पेक्टर राज पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed