{"_id":"570e37d54f1c1ba2444a6ab8","slug":"now-online-registration-for-sever-and-water-connection-in-faridababad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर-पानी कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर-पानी कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:04 AM IST
सार
- नगर निगम ने की तैयारी, मई से शुरू होगी सुविधा
- नगर निगम ने की तैयारी, मई से शुरू होगी सुविधा
- निगम कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
- स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक की फटकार के बाद हरकत में आया निगम
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार बेशक डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही हो लेकिन सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण नगर निगम का है। सरकार के आदेश और ट्रेनिंग के बावजूद निगम कर्मचारीसीवर-पानी का कनेक्शन ऑनलाइन नहीं कर पाए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक की फटकार के बाद निगम हरकत में आया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि मई से ये सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
दरअसल सरकार ने जनसुविधाओं को देखते हुए सभी सेवाएं ऑनलाइन करने में जुटी है ताकि जनता को दफ्तरों और कर्मचारियों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी क्रम में सीवर और पानी का कनेक्शन ऑनलाइन करने की भी है। मार्च महीने में निगम कर्मचारियों को पलवल में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया गया था।
प्रशिक्षण लेने के बाद भी निगम ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। इस बात की जानकारी होने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द सेवा शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मई में शुरू हो जाएगी ऑनलाइन सेवा
-नगर निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द ही इंफ्रास्ट्रैक्चर तैयार कर लिया जाएगा। जिन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है उन्हें इस काम में लगाया जाएगा। उम्मीद है कि मई से ये सेवा शुरू कर दी जाएगी। शुरू में ऑनलाइन और मैनूअल दोनों तरीके से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।