{"_id":"3b87efa8a3c31099486fc392e0efd443","slug":"now-on-the-internet-read-the-vedas-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंटरनेट पर पढ़िए वेदों का ‘संसार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंटरनेट पर पढ़िए वेदों का ‘संसार’
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको संस्कृत का ज्ञान लेने के लिए किसी गुरुकुल में जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे खास वेबसाइट आपको वेदों की जानकारी देगी।
आईआईटी कानपुर के छात्रों द्वारा बनाई गई वेबसाइट yg.cse.iitk.ac.in/hinduism पर चारों वेद, 108 उपनिषद और छह दर्शन के अलावा गीता और अन्य प्राचीन धर्मग्रंथों को पढ़ सकेंगे। इतना ही नहीं ‘हिन्दूइज्म’ साइट पर संस्कृत भाषा भी सीखी जा सकती है।
अभी के जमाने में जो प्राचीन ग्रंथों के बारे में जानना भी चाहते हैं तो संस्कृत भाषा की जानकारी न होने के कारण इसे समझ नहीं पाते। लेकिन इस वेबसाइट पर हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत का शब्दकोष भी है।
इसके जरिए देववाणी को समझना आसान होगा। इस वेबसाइट को बनाने में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के संस्कृत के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट डा. सुधाकराचार्य त्रिपाठी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
वेबसाइट yg.cse.iitk.ac.in/hinduism में वेद उपनिषद के अलावा संगीत शास्त्र, आयुर्वेद, ज्योतिष, रावण शास्त्र आदि की जानकारी है।
विदेशी छात्राओं की मांग पर बनाई गई साइट
डा. सुधाकराचार्य त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत और भारतीय संस्कृति विषय पर पीएचडी करने आई विदेशी छात्रा के सुझाव और मांग पर इस वेबसाइट को बनाने का खयाल आया। आईआईटी कानपुर के छात्रों से यह वेबसाइट बनवाई गई है।