{"_id":"fd51af8aba18d9cca7a6cc0c066b2cca","slug":"now-on-line-application-for-post-matric-scholarships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अब विद्यार्थियों को भटकना नहीं पड़ेगा। घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। जिला कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। जबकि स्कूलों को इसके लिए 30 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
इस फैसले के तहत उन संस्थानों को भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी संबंधित हैं। इसके बाद ही छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। स्कूल के रजिस्ट्रेशन के बाद ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति(10वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के लिए) योजना के लिए पहले छात्र-छात्राओं को अपना फार्म संबंधित शिक्षण संस्थाओं या जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने होते थे। जिसमें आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर सहित अन्य दस्तावेज साथ लगाए जाते थे। इस प्रक्रिया में कई प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही थीं। आवेदन फार्म कई बार गुम हो जाते थे, जिसके चलते बहुत से छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन
योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की ओर से विभाग को आदेश दिए गए हैं कि विद्यार्थी की संस्थान में बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी अनिवार्य है, तभी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। अन्यथा विद्यार्थी की छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी। ऐसे में अब हर शिक्षण संस्थान के लिए विद्यार्थियों की हाजिरी बायोमैट्रिक सिस्टम से लगवाना भी अनिवार्य हो गया है।
ऑनलाइन से क्या है लाभ
छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए विभाग ने इस योजना के लिए यह फैसला लिया है। ऑनलाइन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं उनके फार्म खो जाने का डर भी नहीं रहेगा। उन्होंने जो जानकारी फार्म में भरी है वह सत्य मानी जाएगी। पहले कई संस्थान विद्यार्थियों से फार्म तो जमा करा लेते थे लेकिन समय पर विभाग में जमा नहीं करा पाते थे, इसका खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ता था। कई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते थे।