जेसिका व तलवार के बाद पर्दे पर उतरेगी 'द विटनेस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इसके लिए बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक ने अजय कटारा से संपर्क किया है। उन्होंने फिल्म बनाने के लिए सहमति दे दी है।
जिले के सर्फाबाद गांव निवासी डीपी यादव का बेटा विकास यादव नितीश कटारा हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद है। 16 फरवरी 2002 की रात विकास और उसके चचेरे भाई विशाल ने नीतीश की हत्या कर शव को बुलंदशहर के खुर्जा में फेंक दिया था।
'द विटनेस' होगा फिल्म का नाम
नीतीश की मां नीलम कटारा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद विकास और विशाल को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सभी गवाह टूट गए थे मगर अजय कटारा अपनी बात पर कायम रहे।
करीब 13 साल बाद इस मामले पर फिल्म बनाए जाने की प्लानिंग की गई। अजय कटारा ने बताया कि बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक से उनकी बात हुई है।
उनकी मीटिंग दो बार फिल्म बनाने वाली टीम से हो चुकी है। फिलहाल फिल्म का नाम ‘दा विटनेस’ तय किया गया है।