{"_id":"57c433dd4f1c1b644b2cb3d0","slug":"now-mobile-transformer-will-overcome-the-problem-of-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल ट्रांसफार्मर दूर करेगा बिजली कटौती की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल ट्रांसफार्मर दूर करेगा बिजली कटौती की समस्या
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल ट्रासंफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के किसी भी सेक्टर या सोसायटी में यदि ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। विद्युत विभाग ने आधे घंटे में ट्रांसफामर्र लगाने की योजना बना ली है।
विज्ञापन
जल्द ही शहर के लिए 10 मोबाइल ट्रांसफार्मर आ जाएंगे जिससे लोगों को बिजली निरंतर मिल सकेगी। हालांकि एक मोबाइल ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 15 लाख रुपये तक पडे़गी। इसी में पूरा सबस्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा विद्युत विभाग द्वारा नो पावर कट जोन घोषित कर रखा था लेकिन किसी भी सेक्टर या सोसायटी का ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो उसे बदलने में तीन से 15 घंटे तक का समय लगता है।
विज्ञापन
इतना समय लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री के निजी ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने विद्युत अफसरों के साथ बैठक की तो उसमें निरंतर बिजली आपूर्ति को लेकर मोबाइल ट्रांसफार्मर योजना को अमली जामा पहनाने के लिए चर्चा हुई।
कृपाल सिंह की ओर से विद्युत विभाग से पहली खेप में 10 मोबाइल ट्रांसफार्मर की कुटेशन मांगी है। विद्युत विभाग ने मोबाइल ट्रांसफार्मर के लिए पांच ठेकेदारों से कुटेशन मांगकर उनको प्रस्ताव भेज दिया है।
फिलहाल यह योजना नोएडा में लागू की जाएगी इसके सफल होने पर हरेक एसडीओ कार्यालय पर एक से दो मोबाइल ट्रांसफार्मर मौजूद रहेंगे।
सबस्टेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा मोबाइल ट्रांसफार्मर
विद्युत विभाग के एसडीओ शलभ गर्ग ने बताया कि मोबाइल ट्रांसफार्मर को एक सब स्टेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा। अगर किसी भी स्थान पर ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो तत्काल 20 से 30 मिनट में मोबाइल टावर को ले जाकर लगा दिया जाएगा और बिजली चालू हो जाएगी। इसी से केबल सोसायटी या गांव के लिए जा रही लाइन से जोड़ दी जाएगी।
मोबाइल ट्रांसफार्मर की क्यों जरूरत पड़ी
नोएडा में अधिक लोड होने पर हर रोज तीन से चार ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। कई जगह ऐसा फाल्ट हुआ था कि एक-दो घंटे नहीं बल्कि 20-20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
इसके अलावा कुछ स्थानों पर एलटी सब स्टेशन में काम करना पड़ता है तो उससे भी लंबे समय तक बिजली गुल हो जाती है। अब मोबाइल ट्रांसफार्मर से ऐसी परेशानी को दूर कर लिया जाएगा।