फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Metro Route and fair on the Google Map

गूगल मैप पर मैट्रो रूट और फेयर जानने में ये ट्रिक बड़े काम की

Mon, 11 Sep 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Now Metro Route and fair on the Google Map
डेमो ‌प‌िक

अब मेट्रो यात्री एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो रूट की जानकारी और किराया जानने के लिए गूगल मैप की मदद ले सकते है। दिल्ली मेट्रो ने गूगल मैप के साथ मिलकर इस सुविधा की शुरूआत की है। यही नहीं अब वर्तमान में कहा है वहां से नजदीक मेट्रो स्टेशन की जानकारी और वहां तक पहुंचे का डायरेक्शन भी पता चलेगा। मेट्रो के मुताबिक इससे मेट्रो का सफर करना और आसान होगा।             

विज्ञापन

Now Metro Route and fair on the Google Map
डेमो प‌िक
मेट्रो का मानना है कि मेट्रो का नेटवर्क आने वाले दिनों में बढने वाला है। इससे नई लाइन के साथ कई नए इंटरचेंज भी बनेंगे। कई रूट इंटरचेंज के चलते छोटे हो जाएंगे। अलग-अलग कई लाइन लंबे नेटवर्क में यात्रियों को कोई उलझन ना हो। उन्हें सही रूट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गूगल के साथ यह सुविधा शुरू की गई। यात्री गूगल मैप से मेट्रो के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ही उचित मेट्रो लाइन, वहां तक जाने का किराया। कौन से इंटरचेंज से मेट्रो ट्रेन बदलना पड़ेगा इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।            

इसकी सुविधा के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल पर कोई अलग से गूगल मैप का ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। वह मौजूदा गूगल ऐप से यह सुविधा उठा पाएंगे। वहीं पर उन्हें दिल्ली मेट्रो सिस्टमैटिक मैप के नाम से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। डीएमआरसी के मुताबिक फिलहाल हम सभी लाइन, रूट, किराया और प्लेटफॉर्म की सूचना गूगल मैप के साथ शेयर कर रहे है। भविष्य में हम मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध पार्किंग सुविधा, गरेस्ट रूम की जानकारी भी गूगल मैप के साथ जोंडेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Now Metro Route and fair on the Google Map
डेमो प‌िक
गूगल मैप पर ऐसे जाने मेट्रो रूट व किराया      
वर्तमान में आप जैसे गूगल मैप पर एक जगह से गंतव्य तक जाने के लिए विकल्प चुनते है। आप वह उसके लिए सभी उचित रूट के साथ ड्राइविंग डायरेक्शन दिखाता है। अब इसके साथ आपको एक अतिरिक्त विकल्प दिल्ली मेट्रो सिस्टमैटिक मैप मिलेगा। उसपर क्लिक करते ही यात्री अपने पहले बताए गए गंतव्य व स्थान के हिसाब से मेट्रो के रूट प्लेटफॉर्म, वहां तक जाने का किराया और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का रूट शो करेगा। यात्री चरणबद्ध तरीके से पूरे रूट की जानकारी प्राप्त कर सकता है।      
 

- गूगल मैप पर मिलेगें मेट्रो के सभी रूट, किराये की सूचना  
- दिल्ली मेट्रो ने गूगल के साथ मिलाया हाथ, मैप पर लाइनों के इंटरचेंज की भी जानकारी मिलेगी            

- मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के रूट भी बताएगी, मेट्रो ने हा पुराने व नए यात्रियों को मिलेगी मदद  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed