फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now mechanical road sweeping machines will not be able to do any wrong work, live tracking portal started

Delhi NCR News: अब गड़बड़ी नहीं कर सकेंगी मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, लाइव ट्रैकिंग पोर्टल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी ने सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों (एमआरएसएम) की लाइव ट्रैकिंग सुविधा शुरू की है। इसके जरिये अब नागरिक वास्तविक समय में जान सकेंगे कि सफाई मशीनें कब और कहां काम कर रही हैं। इस तकनीकी पहल के बाद मशीनों के संचालन में गड़बड़ी या लापरवाही की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
एमसीडी के पास 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें हैं। ये मशीनें रोजाना रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कार्य करती हैं, इनके जरिये प्रतिदिन करीब 1600 किलोमीटर लंबी और 60 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों की सफाई की जाती है। मशीनें धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त रखने में भी सहायक हैं। अब तक इनकी निगरानी पारदर्शी तरीके से नहीं हो पाती थी, स्थायी समिति की बैठक में इनके संचालन पर पार्षदों ने सवाल उठाया था। इस दौरान समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नई ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था से अब न केवल अधिकारी बल्कि आम नागरिक भी यह देख सकेंगे कि कौन सी मशीन किस समय और किस मार्ग पर काम कर रही है। यानी मशीनें अब केवल कागजों पर चलने की बजाय वास्तव में सफाई करने को मजबूर होंगी। इससे कार्य में ढिलाई पर स्वतः रोक लगेगी। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि यह कदम तकनीक के जरिये नगरीय प्रबंधन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। एमसीडी का कहना है कि इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक सीधे तौर पर सफाई प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे। यदि किसी क्षेत्र में मशीनें समय पर कार्य नहीं करेंगी तो यह तुरंत स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed