{"_id":"a6f18ec97dda9cd9dd2356be2149b887","slug":"now-kota-nizzamuddin-exp-will-run-till-1-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक जनवरी तक दौड़ेगी कोटा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक जनवरी तक दौड़ेगी कोटा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत निजामुद्दीन से कोटा जाने वाली निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन एक जनवरी तक दौड़ेगी।
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे फरीदाबाद रूट पर चलने वाले हजारों यात्रियों को लाभ होगा।
गौरतलब है कि निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन कोटा से प्रतिदिन रात 9:10 चलती है। फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर तड़के पौने चार बजे पहुंचती है, जबकि निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे निकलती है।
ओल्ड स्टेशन पर सुबह 5:36 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने इसका परिचालन एक जनवरी तक बढ़ा दिया है।
इससे पहले भी इस ट्रेन के समय को दो बार बढ़ाया जा चुका है। कोटा की ओर से यह ट्रेन अब 31 दिसंबर 2015 तक और निजामुद्दीन से 1 जनवरी 2016 तक चलेगी।