फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now get your E-certificate

अब घर बैठे मिलेगा ई-सर्टिफिकेट

Fri, 08 Aug 2014 02:04 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला
बृजेश सिंह/अमर उजाला Updated Fri, 08 Aug 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
Now get your E-certificate

राजस्व विभाग से किसी भी तरह का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब आवेदकों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह घर बैठकर सिर्फ एक क्लिक से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने से लेकर उसे हासिल भी कर पाएंगे।

विज्ञापन


शुरूआत मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के साथ हो रही है। जिसे कराने के लिए आवेदक को एक बार कार्यालय जाना पड़ेगा लेकिन उसके लिए वह ऑनलाइन आवेदन के साथ घर बैठकर अपनी सुविधानुसार समय ले सकता है। बताते चले कि दिल्ली में शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग ई-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। योजना का मकसद विभाग की ओर से जारी की जाने वाले सर्टिफिकेट को ई-सर्टिफिकेट के रूप में जारी करना है। इसके लिए आवेदक को कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक ऑनलाइन ही आवेदन करने के साथ अपने सभी संबंधित दस्तावेज को अपलोड कर पाएगा। उसे वेरीफिकेशन के बाद तय समय के भीतर ही ई-मेल के जरिए सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

विभाग के मुताबिक साफ्टवेयर तैयार है। ट्रायल भी हो चुका है। अगस्त के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी जिला उपायुक्त कार्यालय में मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी। धीरे-धीरे सभी 11 जिला उपायुक्त कार्यालयों में शुरू होगा।

मैरिज रजिस्ट्रेशन में ऑनलाइन आवेदन के  साथ आपको अपने सुविधानुसार समय लेकर आने की सहूलियत भी मिलेगी। यह सभी सेवाएं आधार लिंक होगी। मसलन ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार नंबर डालते ही आपकी सारी जानकारी अपने आप आ जाएगी।


कैसे करेगा काम
राजस्व विभाग ने इसके लिए एक खास साफ्टवेयर तैयार किया है। जिसका लिंक राजस्व विभाग की वेबसाइट पर मिलेगा। उसपर क्लिक करते ही आप विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह आधार लिंक है तो आधार नंबर डालते ही साफ्टवेयर आपकी सारी डिटेल यानि नाम, उम्र समेत अन्य जानकारी आधार के डाटाबैंक से ले लेगा। यही अगर आप चाहे तो सर्टिफिकेट से संबंधित दस्तावेज तो जमा कराना है तो उसे अपलोड कर सकते है। अपलोड करने के बाद आपका आवेदन चला जाएगा उसका एक एसएमएस आपके मोबाइल फोन नंबर पर आ जाएगा। आवेदन के वेरीफिकेशन के बाद आपको सर्टिफिकेट ई-मेल पर भेज दिया जाएगा। उसका प्रिंट निकालकर आप कही भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed