फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now delhi metro smart card Recharges to a single SMS.

अब एक SMS से करें मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज

Fri, 14 Nov 2014 01:55 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Now delhi metro smart card Recharges to a single SMS.

दिल्ली मेट्रो के हाईटेक यात्री अब अपने मोबाइल से भी स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे। उन्हें मोबाइल से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए महज एक एसएमएस भेजना होगा। हालांकि यह सुविधा केवल आईसीआईसीआई बैंक खाता धारकों को ही मिलेगी।

विज्ञापन


इसमें रिचार्ज से डेबिट राशि को स्मार्ट कार्ड में प्रयोग करने से पहले यात्रियों को ऐड वैल्यू मशीन से कार्ड टच करना जरूरी है।

बृहस्पतिवार को बाराखंभा मेट्रो स्टेशन में डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने एसएमएस से योजना का शुभारंभ करते हुए ऐड वैल्यू मशीन से कार्ड टच करके धनराशि स्मार्ट कार्ड में परिवर्तित की। इसके साथ ही डीएमआरसी ने अपने 71 मेट्रो स्टेशन को इस हाईटेक योजना से जोड़ते हुए कुल 147 ऐड वैल्यू मशीनों को इंस्टाल किया।

विज्ञापन

सफेद रंग की होगी ऐड वैल्यू मशीन

Now delhi metro smart card Recharges to a single SMS.

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में कस्टमर केयर सेंटर के नजदीक सफेद रंग की ऐड वैल्यू मशीन मिलेगी, जिसमें कार्ड टच करके धनराशि स्मार्ट कार्ड में एक्टिवेट होगी। यात्रियों को दिलशाद गार्डन, शाहदरा, कश्मीरी गेट, हुड्डा सिटी सेंटर, इफको चौक, बॉटेनिकल गार्डन, आनंद विहार, आईएसबीटी स्टेशन पर ये सुविधा मिलेगी।

साथ ही लक्ष्मी नगर, जनपथ, नोएडा सिटी सेंटर, साकेत, एमजी रोड, ग्रीन पार्क, झिलमिल, वेलकम, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, तीस हजारी, प्रताप नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, रोहिणी ईस्ट व वेस्ट, रिठाला, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, जीटीबी नगर, आईएनए मार्केट, एम्स, ग्रीन पार्क, हौज खास, मालवीय नगर, छतरपुर, सिकंदरपुर, न्यू अशोक नगर, मयूर विहार एक पर भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा।

वहीं, अक्षरधाम, प्रगति मैदान, बाराखंभा, आरके आश्रम, झंडेवालान, राजेंद्र प्लेस, पटेल नगर, शादीपुर, करोल बाग, मोती नगर, रमेश नगर, राजौरी गार्डन, टैगोर गार्डन, सुभाष नगर, तिलक नगर, जनकपुरी ईस्ट व वेस्ट, उत्तम नगर ईस्ट व वेस्ट, नवादा, द्वारका मोड़, द्वारका, कौशांबी, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, मुंडका, नांगलोई, पीरागढ़ी, बदरपुर, गोविंदपुरी, नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, मंडी हाउस स्टेशन में ऐड वेल्यू मशीन सुविधा उपलब्‍ध मिलेगी।

‌कैसे जुड़ें, किस नंबर पर करें एसएमएस

Now delhi metro smart card Recharges to a single SMS.

सबसे पहले 9222208888 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा, जिसमें आपको डीएमआरसी लिखने के बाद स्पेस, स्मार्ट कार्ड के पीछे लिखे गए आठ या 10 नंबर वाले अंक लिखने होंगे, फिर स्पेस, फिर धनराशि स्पेस और सबसे आखिर में आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट नंबर के आखिरी छह नंबर लिखकर भेजने होंगे।

यात्री अपनी सुविधा के आधार पर 100 से एक हजार रुपये तक धनराशि को स्मार्ट कार्ड में क्रेडिट कर सकते हैं। हर रिचार्ज से पहले बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल से एसएमएस भेजना होगा।

एसएमएस कर रिचार्ज करने के बाद एक महीने तक कार्ड को ऐड वैल्यू मशीन से टच नहीं किया तो डेबिट राशि आपके अकाउंट में वापस चली जाएगी। शुरुआत में यह सुविधा एक बैंक ही उपलब्ध करवा रहा है, लेकिन भविष्य में अन्य बैंकों से भी योजना को जोड़ा जाएगा। -अनुज दयाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्युनिकेशन डीएमआरसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed