फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   now clean india mission will cover slum area

अब स्लम एरिया में चलेगा स्वच्छता अभियान

Sat, 09 Apr 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
now clean india mission will cover slum area
स्वच्छ भारत अभियान

इस महीने फरीदाबाद के स्लम एरिया में सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत  केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नगर निगम को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी क्षेत्रों में सफाई को लेकर प्रतियोगिता भी होगी। यह जानकारी निगम के एसई अनिल मेहता ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिशन को लेकर हर महीने शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी होता है। इसके पहले सरकार ने आरडब्ल्यूए के साथ मिल कर सफाई अभियान चलाया था।
विज्ञापन


फरवरी महीने में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में और अस्पताल के सामने साफ सफाई का  अभियान चलाया गया था जिसमें राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज को सफाई के मामले में प्रथम स्थान पर चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार अप्रैल महीने में स्लम क्षेत्र के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। प्रत्येक स्लम की सूची तैयार की गई है। सूची के अनुसार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्लम में रहने वाले लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। 


यहां हैं बस्तियां
अगर नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां सरकारी और निजी जमीन पर ही 63 बस्तियां हैं। जिनकी कुल आबादी 219264 (2013  के अनुसार) है।  ये बस्तियां नगर निगम, हुडा, पुर्नवास विभाग, गर्वनमेंट प्रेस, रेलवे, सिंचाई विभाग, गुरूकुल, निजी जमीन व अन्य सरकारी विभागों की जमीन पर हैं। स्लम एरिया में 48,889 मकान बने हैं। बता दें कि शहर की कुल आबादी की 15.60 फीसदी आबादी स्लम में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed