फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now children's activities in schools willl be seen live on mobile 

अब मोबाइल पर लाइव दिखेंगी स्कूलों में बच्चों की गतिविधियां

Sun, 07 Jul 2019 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
Now children's activities in schools willl be seen live on mobile 
demo pic

दिल्ली के अभिभावकों के लिए सुकून देने वाली खबर है। अब वे मोबाइल पर स्कूल कैंपस में अपने बच्चों की गतिविधियों को लाइव देख सकेंगे। क्लास रूम तक में बच्चों की पल-पल की हरकतें अभिभावकों की नजर में रहेंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कालानी सर्वोदय बाल विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने से जुड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट शिक्षा के क्षेत्र में पूरी दुनिया के लिए मील का पत्थर साबित होगा।  दिल्ली में पहली बार हर क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड उनके अभिभावकों के मोबाइल पर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के किसी भी स्कूल में आज तक इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम नहीं हुआ है। दूसरी जगहों के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद क्लास रूम की फीडबैक अभिभावकों तक नहीं पहुंचती।

केजरीवाल का मानना है कि अध्यापकों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से यह एतिहासिक कदम है। सभी सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। इससे पूरी शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। 

फिलहाल लाजपत नगर के स्कूल से इसकी शुरुआत हो रही है। क्लास, कॉरिडोर, प्ले ग्राउंड समेत पूरे स्कूल में 210 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आगे सभी सरकारी स्कूलों में यह सुविधा होगी।

केजरीवाल ने भरोसा जताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सरकार जो कर रही है, उससे बच्चों को अच्छी सुरक्षा मिलेगी, शिक्षा का स्तर सुधरेगा। 
दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दो साल पहले एक प्राइवेट स्कूल में एक बच्चे की मौत की घटना से विचलित होकर ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगने चाहिए। इसके बाद सरकार ने इस दिशा में काम शुरू किया था। 


दुष्कर्म पीड़िता का किया जिक्र...
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि वह सुबह सफदरजंग अस्पताल गए थे। छह साल की मासूम बच्ची के साथ एक हैवान ने द्वारका में दो दिन पहले दुष्कर्म किया। वहां सीसीटीवी कैमरा था। इससे अपराधी की पहचान हो गई और चंद घंटों में ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा वारदात होने के बाद अहम सुराग देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed