{"_id":"6226692db7d6240a87774419","slug":"now-children-of-private-schools-will-read-lessons-of-patriotism-happiness-and-entrepreneurship-mindset-curriculum-manish-sisodia-said-will-make-india-a-developed-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब निजी स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे देशभक्ति, हैप्पीनेस और एंत्रप्रेन्योरशिप मांइडसेट पाठ्यक्रम का पाठ, सिसोदिया बोले- भारत को बनाएंगे विकसित देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब निजी स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे देशभक्ति, हैप्पीनेस और एंत्रप्रेन्योरशिप मांइडसेट पाठ्यक्रम का पाठ, सिसोदिया बोले- भारत को बनाएंगे विकसित देश
Tue, 08 Mar 2022 01:51 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:51 AM IST
सार
लिटिल फ्लॉवर ग्रुप ऑफ स्कूल प्रमुख रोहित दुआ ने सरकार के नए पाठ्यक्रम को निजी स्कूलों में लागू किये जाने के कदम को एक सराहनीय कदम बताया। इससे बच्चे जीवन में खुश रहना तो सीखेंगे ही, साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना भी प्रबल होगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सरकारी स्कूलों में देशभक्ति, हैप्पीनेस और एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद अब निजी स्कूलों में भी यह पाठ्यक्रम शुरु होंगे। इन पाठ्यक्रम का महत्व और इसकी आवश्यकता बताने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को 1500 निजी स्कूलों के शिक्षकों व प्रिंसिपल के साथ बातचीत की। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया ने कहा कि निजी प्राइवेट स्कूलों में भी माइंडसेट करिकुलम को वैज्ञानिक तरीके से अपनाना होगा। सिसोदिया ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने केलिए जरूरी है कि सरकारी व निजी स्कूल मिलकर काम करें।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि निजी स्कूल भी स्कूली पाठ्यक्रमों के माध्यम से माइंडसेट करिकुलम को मुख्यधारा में शामिल करें। बीते सात सालों में सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। सरकारी स्कूलों के सिस्टम से जो भरोसा उठ गया था उसे वापस लाने का काम किया है। सिसोदिया ने निजी स्कूलों के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे काम की तारीफ करते हुए कहा कि निजी स्कूल बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन सभी की एक सीमा होती है। लिहाजा निजी व सरकारी स्कूल साथ मिलकर ही दिल्ली के सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देना का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के माइंडसेट पर काम नहीं किया गया
सिसोदिया ने कहा कि आज तक देश में बच्चों के माइंडसेट पर काम नहीं किया गया। यह माना गया कि बच्चों को जो सोच मिलती है वो परिवार व समाज से मिलती है शिक्षा की कोई भागीदारी नहीं होती है। स्कूल बच्चों के रवैया, सोचने केदृष्टिकोण की कोई गारंटी नहीं लेते। हैप्पीनेस पाठ्यक्रम पर बोलेत हुए उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम की मदद से बच्चे खुश होकर काम करेंगे और उनके पास आने वाले समय में हर समस्या का समाधान होगा। सरकार ने एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट पाठ्यक्रम के तहत बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत की है। बिजनेस ब्लास्टर्स एक्सपो में करोड़ों के निवेश के ऑफर मिले हैं। यह मौका हम निजी स्कूलों केबच्चों को देना चाहते हैं जिससे कि सभी बच्चे एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट के साथ भारत को विकासशील से विकसित देश बनाएं।
विज्ञापन
स्कूलों ने कहा तीनों माइंडसेट पाठ्यक्रमों को स्कूलों में अपनाएंगे
एस आर कैपिटल ग्रुप ऑफ स्कूल की प्रमुख एस के यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की हैप्पीनेस क्लास, देशभक्ति और एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट पाठ्यक्रम का दृष्टिकोण काफी बेहतरीन है। इससे बच्चों को तो आगे बढने में मदद मिलेगी ही, साथ ही शिक्षकों का स्तर भी बेहतर होगा। नए सेशन में वे अपने सभी स्कूलों में यह पाठ्यक्रम लागू करना पसंद करेंगी। लिटिल फ्लॉवर ग्रुप ऑफ स्कूल प्रमुख रोहित दुआ ने सरकार के नए पाठ्यक्रम को निजी स्कूलों में लागू किये जाने के कदम को एक सराहनीय कदम बताया। इससे बच्चे जीवन में खुश रहना तो सीखेंगे ही, साथ ही उनमें देशभक्ति की भावना भी प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि वे नए सत्र से अपने सभी स्कूलों में ये पाठ्यक्रम लागू करेंगे।
रोहिणी के रयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ममता नंदा ने कहा कि इस सत्र में शिक्षा मंत्री ने तीनों पाठ्यक्रम के हर पहलू को बेहतर ढंग से साझा किया। उन्होंने कहा कि हम अपने स्कूल में रोजाना एक पीरियड के रूप में हैप्पीनेस करिकुलम और ईएमसी को लागू करने की योजना बना रहे हैं। शहीद राजपाल डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार की प्रिंसिपल विनीता कपूर ने कहा हम नए सेशन से अपने स्कूल में इन पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से लागू करने की योजना बना रहे हैं।