{"_id":"dd33e357832f70f181144719140a6295","slug":"now-avas-vikas-will-give-ready-to-live-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आवास विकास देगा ‘रेडी टु लिव’ हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आवास विकास देगा ‘रेडी टु लिव’ हाउस
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बिल्डरों की तर्ज पर आवंटियों को लुभाने के लिए अब आवास विकास परिषद रेडी टू लिव फ्लैट बनाने जा रहा है। फ्लैट में रहने जाने से पहले आवंटियों को बेड, सोफा और एसी जैसे जरूरी सामान की चिंता नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
परिषद आवंटियों की इन जरूरतों को फ्लैट के साथ ही पूरा करेगा। परिषद अपनी पहली रेडी टू लिव वेल फर्निश्ड योजना सिद्धार्थ विहार में लांच करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में परिषद ने निमभन ,मध्य और उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट लांच किए हैं मगर इस बार परिषद की निजी बिल्डरों को चुनौती देते हुए लग्जरी फ्लैट बनाने की योजना है।
विज्ञापन
शुरुआत में एक हजार लग्जरी फ्लैट बनाने का प्रस्ताव है। इनमें फर्नीचर, टीवी, फ्रीज, एसी, बेड, आदि का इंतजाम भी परिषद ही करेगा।
आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने इस प्रकार की योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। हालांकि अभी यह शुरुआती स्टेज में है। बोर्ड की मुहर लगने के बाद ही इसे लांच किया जाएगा।
दरअसल सिद्धार्थ विहार में परिषद की कई ग्रुप हाउसिंग प्रस्तावित हैं। ऐसे में ये सभी बिल्डर लोगों को वेल फर्निश्ड फ्लैटों की योजना से लुभाने की कोशिश करेंगे।
परिषद अधिकारियों का कहना है कि टू बीएचके का रेट करीब 45 लाख और थ्री बीएचके का साठ लाख रुपये रहेगा। हालांकि अभी दामों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। अफसरों के अनुसार फ्लैट आवंटन के बाद ज्यादातर लोग नया सामान खरीदते ही हैं।
ऐसे में अगर परिषद उन्हें वही सामान सस्ती दरों पर प्रदान करता है तो लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों का दावा है कि बल्क परचेज के दौरान अन्य सामान बेहद सस्ता पड़ेगा।