फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now apply for BBA by September 9 in delhi government universities

Delhi: बीबीए के लिए अब नौ सितंबर तक करें आवेदन, सीमेक व एनएसयूटी की वेबसाइट पर पहुंच कर सकते हैं आवेदन

Sun, 04 Sep 2022 08:15 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 04 Sep 2022 08:15 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के डीन प्रो. विजेंद्र ने बताया कि पहले दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में थी। हालांकि, अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Now apply for BBA by September 9 in delhi government universities
दिल्ली में छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दाखिले के लिए अब छात्र नौ सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन कमेटी (सीमैक) के माध्यम से आवेदन करना है। साथ ही छात्र नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के वेबसाइट पर भी पहुंच आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए दाखिले की जिम्मेदारी एनएसयूटी को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के डीन प्रो. विजेंद्र ने बताया कि पहले दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में थी। हालांकि, अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब नौ सितंबर तक बच्चे दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की प्रक्रिया को शुरू करेगा।
विज्ञापन


अभी तक करीब 1800 छात्र कर चुके हैं आवेदन 
प्रोफेसर विजेंद्र ने बताया कि बीते माह से लेकर अब तक करीब 1800 बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि अधिक से अधिक बच्चे दाखिले के लिए आवेदन करें, इसके लिए आवेदन के लिए तिथि को बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि तिथि बढ़ाने से विश्वविद्यालयों को और बेहतर अंक वाले छात्र मिल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के अंकों को बनाया जाएगा आधार
विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि छात्रों को दाखिला देने के लिए 12वीं के अंकों को आधार बनाया जाएगा। अंकों के माध्यम से एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर बच्चों को दाखिला मिल सकेगा। यदि किसी बच्चे के अंक समान होते हैं तो बच्चे के बेस्ट विषयों की अंकों की गणना की जाएगी। वहीं, यदि फिर भी अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले बच्चे को दाखिला मिलेगा।

300 सीटों पर मिलेगा दाखिला 
बीबीए के दाखिले के लिए सीमेक में दिल्ली सरकार के तीन विश्वविद्यालयय शामिल हो रहे हैं। इसमें एनएसयूटी, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) व इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) शामिल है। इनमें सबसे अधिक 120-120 सीटें डीटीयू और एनएसयूटी में हैं वहीं, आईजीडीटीयूडब्ल्यू में 60 सीटों पर दाखिले का अवसर है।


विश्वविद्यालय के अधिकारी का कहना है कि सत्र शुरू होने में देरी न हो, इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद से जल्द ही दस्तावेजों का सत्यापन होगा और दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय की कोशिश है कि सितंबर में ही सभी दाखिले हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed