फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now action will be taken if bus stops are left unattended, DTC under direct supervision of the minister

Delhi NCR News: अब बस स्टॉप छोड़ा तो होगी कार्रवाई, डीटीसी पर मंत्री की सीधी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
- सरप्राइज निरीक्षण करेंगे परिवहन मंत्री; हर रूट, हर ट्रिप और यात्री सेवा का मांगा हिसाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के संचालन में लापरवाही और यात्रियों की शिकायतों पर अब सख्ती होगी। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को डीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित बस स्टॉप को छोड़े बिना यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री को यात्रा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बस चालकों और परिचालकों का व्यवहार यात्रियों के प्रति शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए। किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या लापरवाही के मामलों में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने डीटीसी अधिकारियों से बसों के संचालन, समय-सारिणी और रूटवार सेवाओं की रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों को संदेश दिया कि बस सेवाओं की गुणवत्ता और समयपालन को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बसों के बीच उचित अंतराल सुनिश्चित हो

रूट संचालन की समीक्षा करते हुए डॉ. सिंह ने बसों के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई बार एक ही रूट पर कई बसें एक साथ चलती हैं, जबकि बाद में लंबे समय तक कोई बस नहीं मिलती। इस समस्या को दूर करने के लिए रूट रेशनलाइजेशन और बसों के बीच उचित अंतराल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर फ्रीक्वेंसी और कवरेज मिल सके। मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी बसें अपने निर्धारित रूट और ट्रिप पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed