फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   notification was issued for odd even

सम-विषम की अधिसूचना जारी, जंग बोले 15 दिन लागू करना बेहद मुश्किल

Tue, 12 Apr 2016 11:55 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
notification was issued for odd even
lg najeeb jung

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने कहा है कि राजधानी में प्रत्येक माह 15 दिन सम-विषम फॉर्मूला लागू करना बेहद कठिन है। यह व्यवस्था नियमित रूप से लागू करने पर न केवल मेट्रो व्यवस्था पर असर पड़ेगा, बल्कि पुलिस व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने के सरकार के फैसले पर उपराज्यपाल ने कहा कि केजरीवाल ने बहुत बड़ा जोखिम लिया है और हमें देखना होगा।
विज्ञापन


जंग ने कहा कि दिल्ली की संवैधानिक स्थिति के मुताबिक संसदीय सचिव एक लाभ का पद है। 7वीं अनुसूची के मुताबिक दिल्ली में केवल एक संसदीय सचिव का प्रावधान है और वह लाभ का पद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए इस बिल का अनुमोदन नहीं करती, तो ये सभी विधायक अयोग्य करार दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम-विषम की अधिसूचना हुई जारी

notification was issued for odd even
सम-विषम

प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने सम-विषम फॉर्मूला को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तैयारियों को लेकर जो खाका शनिवार को पेश किया, वह सब कुछ नोटिफिकेशन में शामिल है। पिछली बार की 25 कैटेगरी की तुलना में इस बार 28 कैटेगरी में छूट दी गई है।

अतिरिक्त छूट पाने वालों में चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग, रिटर्निंग ऑफिसर समेत जिस कार में स्कूल की ड्रेस में बच्चा बैठा होगा, उसे छूट मिलेगी। दरअसल, चुनाव आयोग के वाहनों को छूट देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे चुनावों को देखते हुए दी गई है। दिल्ली में नगर निगम के कई वार्डों में उपचुनाव होना है, जिसकी घोषणा इसी दौरान हो सकती है।

इसलिए भी इसमें छूट दिया जा रहा है। स्कूल इस बार खुले रहने के कारण स्कूली ड्रेस के बच्चे वाली गाड़ियों को भी छूट वाली कै टेगरी में रखा गया है। मगर यह आधी छूट है, यानी जब तक बच्चा स्कूल ड्रेस में कार में बैठा है, तभी तक उसे छूट मिलेगी।

तारीख तय करेगी, किस नंबर की चलेगी गाड़ी

notification was issued for odd even
सम-विषम

सरकार ने सम विषम फॉर्मूला लागू करने के बाद दिल्लीवालों को दिक्कत ना हो, इसके लिए खास तैयारी भी कर ली है। फॉर्मूला के दायरे में इस बार कुल 21 लाख से ज्यादा वाहन आएंगे। जबकि, एक दिन में 10 लाख से ज्यादा वाहन सड़क पर नहीं उतर पाएंगे।

सरकार ने कहा है कि लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की तैनाती की जाएगी। इस बार मेट्रो के फेरे पिछली बार से बढ़ाए जाएंगे।  दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी यह लागू होगा। नियम तोड़ने वालों का 2000 रुपये का चालान किया जाएगा। यह चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, राजस्व विभाग की ओर से अधिकृत अधिकारी और परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम में हेड कांस्टेबल रैंक और उससे ऊपर के अधिकारी काट पाएंगे।

15 अप्रैल से 15 दिनों तक किस तारीख को कौन सी गाड़ी चलेगी, यह तारीख के नंबर पर तय करेगा। जैसे कि अगर विषम नंबर वाली तारीख 15, 17, 19, 21, है तो उस दिन वही वाहन चलेंगे, जिसका आखिरी नंबर भी 1,3,5,7,9 होगा। इसी तरह अगर सम नंबर वाली तारीख यानी 16,18,20,22,24 है तो उस दिन वही वाहन चलेंगे जिसके आखिरी में 2, 4, 6, 8 और 0 होगा। जीरो को सम नंबर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed