{"_id":"675fd102c018786874035b38","slug":"notice-sent-to-bansuri-swaraj-on-satyendra-jain-petition-in-defamation-case-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानहानि केस: सत्येंद्र जैन की याचिका पर दिल्ली कोर्ट में हुई सुनवाई, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि केस: सत्येंद्र जैन की याचिका पर दिल्ली कोर्ट में हुई सुनवाई, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस
Mon, 16 Dec 2024 12:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:35 PM IST
सार
मानहानि केस में सत्येंद्र जैन की याचिका पर बांसुरी स्वराज को भेजा नोटिस है। बीते दिनों दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन और बांसुरी स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत का मामला दर्ज है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने बांसुरी स्वराज को नोटिस भेजा है। अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन
जैन ने दर्ज कराई थी शिकायत
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
ये है मामला
आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि को खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।
विज्ञापन