फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noth Delhi municipal corporation mayor directs to appoint special nodal officer for sanitation for help during festive season

दिल्ली उत्तरी निगम का निर्देश: विशेष सफाई के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें, त्योहारों पर शिकायतें दूर करने में मिलेगी मदद 

Wed, 13 Oct 2021 12:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Oct 2021 12:26 AM IST
सार

त्योहारों के मौसम में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सभी सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, निश्चित स्थानों पर नियमित रूप से कूड़ा उठाना और खुले में नागरिकों को कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Noth Delhi municipal corporation mayor directs to appoint special nodal officer for sanitation for help during festive season
ndmc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों पर सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से दुरुस्त रखने के लिए उत्तरी निगम आयुक्त संजय गोयल ने सभी जोनों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। स्वच्छता संबंधित नागरिकों की शिकायतों को नोडल अधिकारी तुरंत दूर कराएंगे।

विज्ञापन


निगम आयुक्त संजय गोयल ने आगामी त्योहारों दशहरा, ईद-मिलाद-उन-नबी, दिवाली के मद्देनजर निगम के अधिकारियों को विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने बताया कि सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को स्वच्छता कार्यों की निगरानी करने और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इससे स्वच्छता से संबंधित शिकायतों को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को नियमित रूप से सड़कों, बजारों और ढ़लावों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम के सभी जोनों में 11 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


त्योहारों के मौसम में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सभी सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, निश्चित स्थानों पर नियमित रूप से कूड़ा उठाना और खुले में नागरिकों को कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। आयुक्त ने बताया कि क्षेत्रों, सड़कों और ढलावों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को क्षेत्रीय पार्षदों के साथ नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को इसके लिए मुख्यालय स्तर पर दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed