फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   notbandi impact on cows swipe machine demonetization

नोटबंदी का असर गायों पर भी, पड़ रही स्वाइप मशीन की जरूरत

Thu, 15 Dec 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Dec 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
notbandi impact on cows swipe machine demonetization

नोटबंदी की मार सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं पड़ रही। बल्कि गोशाला में मौजूद हजार से ज्यादा गायों पर भी इसका असर दिखने लगा है। सेक्टर-94 स्थित गौसदन में अभी जैसे तैसे कर गायों के चारे का इंतजाम किया जा रहा है लेकिन यही हाल रहा तो खाने का इंतजाम कर पाना गोशाला प्रबंधन के लिए चुनौती भरा हो सकता है।

विज्ञापन


इन दिनों यहां दान देने आनेवाले अधिकांश लोग नकद नहीं के बजाय प्लास्टिक कार्ड के साथ पहुंच रहे हैं जिसे देखते हुए गोशाला प्रबंधन ने बैंक से स्वाइप मशीन की मांग की है।

विज्ञापन


सेक्टर-94 में गायों के गौ सदन का संचालन किया जा रहा है। यहां करीब एक हजार से ज्यादा गायें हैं। गायों का पालन पोषण खाने पीने का इंतजाम दान प्रक्रिया से होता है। गौ सदन के अकाउंटेंट ने बताया कि नोटबंदी के पहले दान खाते में हर बुधवार को 25 हजार रुपये आते थे। वहीं अन्य दिन पांच हजार रुपये आ जाते थे। लेकिन नोटबंदी के बाद बुधवार को 10 हजार रुपये आ जाए, वही गनीमत है। साथ ही अन्य दिन दो हजार रुपये से ज्यादा दान खातों में हीं आ रहा। उन्होंने कहा कि इन दिनों जो लोग दान देने के लिए आते हैं वह प्लास्टिक कार्ड लेकर या चेक लेकर आ रहे हैं। मना करने पर वह 100, 50 रुपए देकर वापस जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे मे दान में आने वाली रकम काफी घट गई है। फिलहाल ट्रस्ट में मौजूद जमा धन से ही गायों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही प्रबंधन की ओर से बैंक में स्वाइप मशीन के लिए एक आवेदन किया गया है। सदन के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि नोटबंदी के बाद से दिक्कतें तो आई हैं लेकिन किसी तरह से स्थिति बरकरार रखी गई है। 



घटी दान देने वालों की संख्या
पहले जहां प्रतिदिन 20 से 25 लोग दान देने के लिए आते थे। अब चार से पांच लोग पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले कुछ लोग चेक लेकर आ रहे हैं। गोशाला प्रबंधन के मुताबिक गायों के लिए खरीदा जाने वाला चारा नकद में खरीदा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed