{"_id":"5e56a25afd2c18382160536fb88f97c8","slug":"nota-sixth-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में छठे स्थान पर रहा नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में छठे स्थान पर रहा नोटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 May 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के दौरान गाजियाबाद के छह हजार से ज्यादा वोटर्स ने नोटा का प्रयोग किया। उन्होंने ईवीएम में सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। पहली बार मतदान में प्रयोग किए गए इस अधिकार के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई दी थी।
विज्ञापन
सरकार ने इस लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम में नोटा का बटन भी दिया था। माना जा रहा था कि बड़ी संख्या में मतदाता इसका प्रयोग करेंगे। गाजियाबाद सीट के परिणाम घोषित होने के बाद नोटा का स्थान गाजियाबाद के प्रमुख पांच प्रत्याशियों के बाद रहा।
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा और आप के बाद नोटा का सबसे अधिक 6203 लोगों ने प्रयोग किया। कुल 15 में से 10 प्रत्याशियों से अधिक वोट नोटा के पक्ष में पड़े।
विज्ञापन