फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not only drones, kites will also be kept watch for the security of trump

महाबली की सुरक्षा : ड्रोन ही नहीं, पतंगों पर भी रहेगी नजर

Mon, 24 Feb 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Not only drones, kites will also be kept watch for the security of trump
US President Donald Trump - फोटो : PTI

राजधानी प्रवास के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार रात पहुंचकर चाणक्यपुरी स्थित आईटीसी मौर्या होटल में रुकेंगे। अमेरिका-ईरान के तनाव को देखते हुए दिल्ली में सेना और अर्धसैनिक बलों की अभूतपूर्व सुरक्षा की गई गई है। 

विज्ञापन





अतिथियों के आवागमन के सभी मार्गों पर कड़ी जांच हो रही है। अमेरिकी गोपनीय सेवा का भी सहयोग लिया जा रहा है। सुरक्षा दस्तों में एंटी-ड्रोन दल, स्नाइपर, विशेष स्वाट कमांडो ले लेकर पतंग और कुत्ते पकड़ने वाले भी शामिल हैं। ऊंची इमारतों पर निशानेबाज तैनात किये जा रहे हैं और तय मार्गों पर पराक्रम वैन लगाई गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में पांच स्तरीय होगी ट्रंप की सुरक्षा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ट्रंप पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पहले दो घेरे में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई और खुफिया एजेंसी के लोग रहेंगे। अन्य तीन घेरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी व दिल्ली पुलिस की होगी। दिल्ली पुलिस ने खुफिया विभाग के साथ उन रास्तों की जांच कर ली है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आखिरी के तीन घेरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के पास रहेगी। सबसे अंतिम घेरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी। दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार कमांडो को तैनात किया जाएगा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति आईजीआई एयरपोर्ट से मौर्या शेरेटन होटल आएंगे। होटल को खाली करा लिया गया है। आसपास की इमारतों पर भी कमांडो तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए कई रूट लगाए जाएंगे। उन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी लगाने व हटाने पर कई करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

होटल के आसपास भी काफी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उन स्थानों पर जैमर आसपास के मोबाइल व वायरलैस सैट को ठप कर देगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप का काफिला जिन सड़कों से गुजरेगा वहां दोहरे बेरिकेड लगाए जाएंगे। रास्तों पर हवाई निगरानी भी रखी जाएगी। ऊंची इमारतों पर एनएसजी की ड्रोन रोधी टुकड़ी, कमांडो और शार्प शूटरों को तैनात किया जाएगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक, सुरक्षा निर्देशों पर पेड़ों की छटाई कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने होटल को कई दिन से कब्जे में ले रखा है। दिल्ली पुलिस के छह जिलों के अलावा अन्य यूनिटों के पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed