फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not Having child woman is raped by brother-in-law.

बच्चा नहीं होने पर जेठ ने किया दुष्कर्म

Sat, 06 Dec 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Dec 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
not Having child woman is raped by brother-in-law.

शादी के ढाई साल बाद तक बच्चा नहीं होने पर एक युवक ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। आरोप है कि बच्चा पैदा करने के नाम पर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। किसी तरह बहाने से पीड़िता दिल्ली स्थित मायके पहुंची और आरोपी जेठ के खिलाफ बुराड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।दिल्ली से मामले की जांच नई मंडी कोतवाली भेजी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के बुराड़ी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई साल पहले नई मंडी कोतवाली के कंबलवाला बाग निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से अब तक कोई बच्चा नहीं होने पर महिला की ससुराल में अनबन रहने लगी। महिला का आरोप है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जेठ ने बच्चे पैदा करने की खातिर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पति समेत अन्य ससुराल वालों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने तीन बार जबरन महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आठ नवंबर को पीड़िता बहाने से दिल्ली स्थित मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर उसी दिन परिजन पीड़िता के साथ दिल्ली के बुराड़ी थाने पहुंचे और आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामला स्थानीय होने के चलते बुराड़ी थाने से इसकी जांच नई मंडी कोतवाली में ट्रांसफर कर दी गई है। एसएसआई प्रभाकर कैंतुरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed