नंबर ब्लैकलिस्ट करने पर भी नहीं थमा अश्लील बातों का सिलसिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर एक युवती से अश्लील बातें करने वाले युवक को ओल्ड पुलिस ने झांसा देकर बुलाया और पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
ओल्ड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती (26) ने पुलिस से शिकायत की थी कि कोई युवक उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। वह नंबर ब्लैकलिस्ट कर देती है तो दूसरे नंबर से कॉल कर उल्टी-सीधी बातें करता है।
कई दिनों से चल रहे इस सिलसिले से वह परेशान हो चुकी है। उसे घर से बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस होती है। दोबारा फोन आने पर युवती को कॉल करने वाले से अच्छी अच्छी बातें करने की सलाह दी गई, ताकि उसकी लोकेशन रिकॉर्ड की जा सके।
प्यारी बातों में आकर पकड़ा गया युवक
शनिवार को युवक ने नए नंबर से उसे फोन किया। प्यारी बातों में आकर युवक ने पीड़िता को मिलने के लिए ओल्ड चौक पर आने को कहा। पीड़िता ने भी थोड़ी देर में वहां पहुंचने की हामी भर दी।
युवती तो नहीं पहुंची पर सादी वर्दी में महिला पुलिस वहां आई। युवक के कॉल करते ही उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेश दिवाकर बताया।
एसएचओ ओल्ड ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।